भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) श्रीमती कृष्णा गौर ने आज निवास पर रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के भाइयों को राखी बांधी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का पवित्र पर्व है “रक्षाबंधन” । उन्होंने सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि राखी का पवित्र धागा ऐसा पवित्र बंधन है जिसमें स्नेह की डोर बंधी है, यह त्यौहार हमारी संस्कृति का परिचायक है और राष्ट्र रक्षा का संकल्प भी है।

More Stories
देवास TI हत्याकांड में CBI जांच की मांग, बलिदानी दिलीप पुरी के परिजनों ने उठाए सवाल
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने पर मांगी माफी
हिमाचल में खाई में गिरी गाड़ी, इंदौर के 11 बच्चे हादसे का शिकार; शिक्षक समेत 7 विद्यार्थी घायल