Exposetodaynews:
देवास
जिले के खातेगांव में अवैध शराब से भरे ट्रक को रोकने के दौरान बलिदानी हुए थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी का सोमवार को उनके पैतृक गांव बरमंडल (धार) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सामाजिक परंपरा और मान्यताओं के अनुसार पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देने के बजाय गांव में निर्धारित स्थल पर भू-समाधि दी गई।
समाधि देने की यह प्रक्रिया उनके बेटे के माध्यम से पूरी कराई गई। इस दौरान पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर बलिदानी को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान संभागीय आयुक्त भास्कर लक्षकार, इंदौर रेंज के आईजी अनुराग, धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना, एसपी सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवीन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का किया भूमि-पूजन
मध्यप्रदेश पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी