राजगढ़ की बिटियां माही पुत्री राजेंद्र शर्मा ने 23 साल में यूपीएससी की परीक्षा में 106वीं रैंक हासिल की

राजगढ़
कहते हैं यदि मंजिल तय है और मार्गदर्शक दूरदृष्टा हो तो मुसाफिर की राह में रोड़े आने का प्रश्न ही खड़ा नहीं होता। आवश्यकता सिर्फ इस बात की होती है कि आप अपने द्वारा तय की गई मंजिल को हासिल करने में कितनी शिद्दत से लगे हैं। इसी बात को मंगलवार को धार जिले के छोटे से कस्बे राजगढ़ की बिटियां माही पुत्री राजेंद्र शर्मा ने 23 साल में यूपीएससी की परीक्षा में 106वीं रैंक हासिल की। वे इस रैंक के आधार पर आईपीएस बनेगी।

माही पिछले कुछ वर्षों से अनवरत भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की तैयारी पूरी ताकत के साथ कर रही थीं। पहले प्रयास में परिणाम संतोषजनक न मिलने पर दूसरे प्रयास के लिए खूब मेहनत की। नतीजतन वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हो गईं। माही शर्मा अपनी सफलता का श्रेय पूरी तरह से अपने माता-पिता, शिक्षक और गुरू देवेंद्र कुमार सतपुड़ा को देती हैं। वे कहती हैं कि 12वीं कक्षा से ही हमारा लक्ष्य हमारे गुरु सतपुड़ा ने तय कर दिया था। उन्होंने ही हमें प्रेरित किया कि हम आईएएस की तैयारी करें उसके अनुरूप अपने आपको ढाले। उनके लगातार मार्गदर्शन का ही यह नतीजा है कि आज मैं छोटे से गांव से निकलकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के तहत सेवा देने जा रही हूं।

पिता करते हैं किराने का व्यवसाय
माही के पिता राजेंद्र शर्मा का नए बस स्टैंड पर किराने का छोटा सा व्यावसाय है। राजेंद्र कालोनी में रहने वाले इस परिवार में माही की माता गृहिणी है तो वहीं छोटे भाई-बहन विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। पिता बताते हैं कि माही ने इस मुकाम को अर्जित करने के लिए स्वयं को पूरी तरह से पढ़ाई के प्रति समर्पित कर दिया था।

उम्दा रहा है माही का शैक्षणिक करियर
सतपुड़ा बताते हैं कि माही शर्मा सामान्य परिवार की बच्ची जरूर रही लेकिन पढ़ाई में कभी समझौता नहीं किया। 12वीं कक्षा में जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करते हुए तीन वर्ष तक स्नातक की पढ़ाई भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी के साथ की। प्रखर वक्ता रहीं माही ने कई नेशनल स्तर पर होने वाली वाद-विवाद प्रतियोगिता में सहभागिता कर खुद को निखारने का प्रयास किया। दिल्ली में अज्ञातवास की तरह रहते हुए पढ़ाई करने वाली माही आज आईपीएस हैं, इससे बड़ी खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।