बेमेतरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला के साजा विधानसभा में चुनावी सभा में अयोध्या में राममंदिर को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। छत्तीसगढ़ में विकास और परिवर्तन का कमल खिलने जा रहा है। साजा विधानसभा से जीतेगी भाजपा, भूपेश कका की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
शाह ने कहा, कांग्रेस 70 सालों से अयोध्या में मंदिर निर्माण को भटका रही थी, लटका रही थी। पांच साल राहुल गांधी ने ताने सुनाए। कहते थे- मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। सुन लो राहुल, 22 जनवरी, 2024 को मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले हैं।
वहीं जांजगीर-चांपा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भूपेश काका के राज में आए दिन माताओं बहनों के साथ अन्याय और अत्याचार होता है। हमने गारंटी दी है कि कमल की सरकार बनने पर महतारी वंदन योजना के तहत हर माता बहन को 12 हजार रुपया प्रति माह दिया जाएगा। भूपेश काका को मालूम है कि वे आने वाले नहीं हैं, इसलिए उन्होंने कुछ ज्यादा देने की घोषणा कर दी लेकिन जिनकी खुद की कोई गारंटी ना हो उसकी गारंटी को भला कौन मानेगा?

More Stories
आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान
बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, बोलीं- ‘मैं मांझी की बेटी हूं’