जबलपुर
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में मां बेटी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर में मृत हालत में मां बेटी का शव मिला है। पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझी है।
दरअसल घटना जबलपुर शहर के गोहलपुर थाना इलाके की है। जहां 45 साल की बेटी फांसी के फंदे पर झूलती मिली, वहीं 70 साल की मां का शव बिस्तर पर मिला है। पुलिस आत्महत्या और हत्या के बिंदु पर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह प्रापर्टी विवाद बताई जा रही है।
मृतक महिला का बेटा कई दिनों से घर से गायब है। पुलिस ने दोनों मृतकों के मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बेटे ने दोनों की हत्या कर दी होगी और घटना को आत्महत्या बताने शव को अलग अलग जगह रख दिया होगा। फिरहाल पुलिस जांच में वास्तिवक कारणों का खुलासा होगा। जानकारी प्रतीक्षा मार्को, टीआई, थाना गोहलपुर और प्रियंका साहू, मृतका के परिजन ने दी है।

More Stories
ट्विशा शर्मा केस में बढ़ा दबाव, CM हाउस पहुंचे परिजन, दामाद और समधन पर कार्रवाई की मांग
अब जेल से रिहाई में नहीं होगी देरी, जमानत आदेश के 10 मिनट में बाहर आएंगे आरोपी
वाग्देवी मूर्ति पर धार सांसद का बड़ा दावा, ब्रिटिश म्यूजियम लौटाने को था तैयार