शाजापुर
एबी रोड पर कृषि मंडी के पास मंगलवार देर रात बस और कार की टक्कर हो गई जिसमें कार में सवार चार युवकों की मौत हो गई और चार युवक घायल हुए हैं। हादसे में तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उच्च उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया।
वहीं एक घायल का उपचार जिला अस्पताल शाजापुर में चल रहा है। हादसे के शिकार सभी युवक शाजापुर के ही निवासी हैं। ऐसे में जिला अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए जिन्हें संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल जिला अस्पताल बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया जा सका।

More Stories
महतारी वंदन योजना बनी प्रीति बैगा के परिवार का मजबूत सहारा
मध्यप्रदेश पुलिस की चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई
जबलपुर के दो लाख लोगों का इंतजार खत्म, रांझी में ₹45 करोड़ से बना 100 बेड का हाईटेक अस्पताल तैयार