सिवनी
छिंदवाड़ा-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 347 में शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे भीषण सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत हो गई। सिवनी शहर से महज दो किलोमीटर दूर बम्होड़ी गांव की पुलिया के पास हुई। यहां तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दो बाइक से टकरा गई।
भयानक हादसे में घटनास्थल पर ही दो व्यक्तियों की मौत हो गई। तीन घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, यहां घायल एक अन्य व्यक्ति ने दमतोड़ दिया। जबकि दो अन्य घायलों का उपचार जिला अस्तपाल में चल रहा है। दोनों बाइक वाहन लखनवाड़ा से सिवनी की ओर आ रहे थे। बकि केवलारी का एंबुलेंस वाहन सिवनी से छिंदवाड़ा जा रहा था।
कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने नईदुनिया को बताया कि स्वजनों से मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। दो बाइक में कितने लोग सवार थे, इसकी विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है। वहीं एंबुलेंस सवार एक व्यक्ति की मौत होने की बात सामने आई है।
मृतकों की पहचान गजेंन्द्र पुत्र शिवदयाल निवासी जमुनिया थाना लखनवाड़ा तथा निहाल पुत्र दीनदयाल यादव निवासी सरेखा केवलारी के रूप में हुई है। तीसरे मृतक व घायलों के बारे जानकारी ली जा रही है।

More Stories
इंदौर अंडरग्राउंड मेट्रो में बड़ी तैयारी, ‘क्षिप्रा’ और ‘नर्मदा’ TBM एयरपोर्ट से BSF परिसर तक बनाएंगी सुरंग
MP Rail Update: रेल यात्री ध्यान दें, तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का बदलेगा रूट; जानें कब से
Har Ghar Tiranga 2026: तिरंगा फहराने से उतारने तक जानें पूरे नियम, ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट