चंडीगढ़.
हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी आई है। HSSC ने बीते दिन विज्ञापन जारी कर ग्रुप-सी के 3,112 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने शुक्रवार को X पर पोस्ट कर कहा कि विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत ग्रुप C के विभिन्न पदों और 03/2026 के तहत स्टेनो पद हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
अभ्यर्थी कुल 3112 पदों पर अपना आवेदन 02 फरवरी 2026 से लेकर 15 फरवरी 2026 रात 11.59 बजे तक दे सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आयोग ने कहा है कि विज्ञापन संख्या 04-2024, 08-2024, 09/2024 एवं 11-2024 के तहत पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को इस विज्ञापन के लिए नया आवेदन करना होगा। वहीं एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि और परीक्षा तिथि की जानकारी अलग से आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

More Stories
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 नवंबर तक भरें डाटा
Microsoft Layoffs: नौकरी जॉइन करने के 3 महीने बाद ही मिला कंपनी छोड़ने का ऑफर, भारतीय डेवलपर की बढ़ी चिंता
ITBP Recruitment 2026: हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आज आखिरी मौका, 12वीं पास को मिलेगी ₹81,100 तक सैलरी