Exposetodaynews:
सरकारी नौकरी की तैयारी करना बेहद कठिन है. लेकिन देश की सुरक्षा में योगदान देने के साथ सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में भर्ती का मौका है. ITBP में हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित वेतनमान के साथ नियमानुसार सरकारी भत्ते और अन्य सुविधाएं मिलेंगी.
हालांकि, आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक मानदंडों की जानकारी जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन में पढ़ सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अलग-अलग पदों के लिए पात्रता की शर्तें अलग हो सकती हैं. आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक होने के कारण उम्मीदवारों को समय रहते फॉर्म भरने और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है.
चयनित उम्मीदवारों को कितनी मिलेगी सैलरी?
हालांकि, किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करते समय युवाओं के दिमाग में जो बात सबसे पहले आती है, वह सैलरी होती है. ITBP के इस पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-4 के तहत सैलरी दी जाएगी. इसके चलते उन्हें हर महीने 25,500 से लेकर 81,100 रुपये की सैलरी दी जाएगी. सैलरी के अलावा चयनित उम्मीदवारों को भत्ते, मेडिकल सुविधा और अन्य सुविधाएं मिलेंगी.
क्या होनी चाहिए योग्यता?
हालांकि, पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथी ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट के साथ ही 3 साल का अनुभव या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है. उम्मीदवारों की न्यूनतम एज 18 साल और अधिकतम एज 25साल तय की गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कैसे करें आवेदन?
ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके सारी डिटेल भरें.
लॉगिन करने के बाद ‘Head Constable Recruitment’ का फॉर्म भरें.
पासपोर्ट साइज फोटो, साइन और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
ऑनलाइन फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें.

More Stories
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 नवंबर तक भरें डाटा
Microsoft Layoffs: नौकरी जॉइन करने के 3 महीने बाद ही मिला कंपनी छोड़ने का ऑफर, भारतीय डेवलपर की बढ़ी चिंता
JEE Main 2027: परीक्षा शहर चुनने के नियम बदले, अब स्थायी या वर्तमान पते वाले राज्य में मिलेगा विकल्प