सतना
सभापुर थाना पुलिस ने कट्टा-कारतूस के साथ आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। लोडेड कट्टा लेकर वह राहगीरों को उड़ाने की धमकी दे रहा था।
नयागांव निवासी राजेंद्र उर्फ गोलू सिंह 21 वर्ष पिता राजा आदतन अपराधी है। सोमवार शाम जैतवारा-नयागांव मार्ग पर लोगों को धमका रहा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा बल के साथ मौके पर पहुंचे और राजेंद्र को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक कट्टा और तीन कारतूस मिले। आर्म्स एक्ट और एडी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। उस पर पहले से चार केस दर्ज हैं।

More Stories
उज्जैन के सतीश दवे को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, पांच दशक की रंगयात्रा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
इंदौर में करोड़पति अफसर पर लोकायुक्त का शिकंजा, 80 लाख वेतन के मुकाबले मिली ₹2.53 करोड़ की संपत्ति
बरगी बांध के गेट कभी भी खुल सकते हैं, अलर्ट जारी! 420.15 मीटर पहुंचा जलस्तर; नर्मदा घाटों पर बढ़ेगा पानी