गुना
मध्यप्रदेश में भीषण हादसा हुआ है। यहां जहरीली गैस रिसने से कई लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश के गुना में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक कुएं में जहरीली गैस रिसी जिससे एक के बाद एक कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है।
गुना जिले के धरनावदा गांव में यह हादसा हुआ। क्षेत्र के भदौरिया फार्म हाउस पर बने कुंए में एक गाय गिर गई थी जिसको निकालने के लिए पांच लोग उतरे थे। ये सभी कुंए से निकली जहरीली गैस की चपेट में आ गए। कुंए में जहरीली गैस से पांचों की मौत हो गई।
कलेक्टर और एसपी भी मौके पर
3 लोगों की लाश अभी तक निकल चुकी है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। कुएं से शेष लोगों को निकलवाने में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी जुटे हुए हैं। रेस्क्यू टीम ने कुएं से तीन लोगों के शव कुएं से निकाले जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

More Stories
TET परीक्षा के लिए नए आदेश जारी होंगे, विभाग तय करेगा किन शिक्षकों को परीक्षा देना अनिवार्य
एमजेएफ लॉयन महेश मालवीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद पर निर्वाचित हुए
महाकाल के दर पर एक्टर मिलिन्द सोमन और क्रिकेटर नीतीश राणा, बाबा से किया दिल की बात का खुलासा