कटनी
कटनी जिले में स्टेट जीएसटी टीम ने पान मसाला कारोबारियों की दो बड़ी फर्म में दबिश देते हुए कर अपवंचन से जुड़ी जांच शुरू की है। जानकारी के मुताबिक, इंदौर मुख्यालय के निर्देशन पर कटनी और जबलपुर के 22 से अधिक जीएसटी अधिकारियों की टीम ऑफिस, गोदाम व घर सहित चार ठिकानों में छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है। जहां आय-व्यय से जुड़े कागजात की छानबीन जारी है।
जीएसटी अधिकारी के मुताबिक, पान मसाला और सुपाड़ी की फर्म गिरिराज सेल्स पर जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद खटीक के नेतृत्व में छह अधिकारी-कर्मचारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं। वहीं, विश्वकर्मा पार्क स्थित एएस ग्रुप के संचालक पंकज आहूजा के ऑफिस, गोदाम सहित घर में भी अगल-अगल टीम जांच के लिए पहुंची है।
बता दें, पंकज आहूजा जिले के बड़े व्यापारियों में गिने जाते हैं, जिनका पान-मसाला, सीमेंट सहित अन्य कारोबार कटनी, जबलपुर, अनूपपुर जैसे अन्य जिलों में फैला हुआ है। इनके ऊपर लंबे वक्त से लेन-देन को लेकर निगरानी रखी जा रही थी। जैसे ही टीम को मुख्यालय कार्यालय से निर्देश जारी हुए तो चार टीम एक साथ कारोबारी कपिल सीरवाने की फर्म गिरिराज सेल्स और पंकज आहूजा की फर्म एएस ग्रुप रीयलीनफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के चारों ठिकानों पर 1.45 बजे के करीब एक साथ पहुंचकर टैक्स चोरी की आशंका पर स्टॉक मिलान, आय-व्यय से जुड़े कागजातों को खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल, पूरी कार्रवाई करीब तीन दिन चलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके बाद ही पूरा मामला खुलकर सामने आ सकेगा।

More Stories
रजत मुकुट और मुंडमाल-रुद्राक्ष की माला से महाकाल का दिव्य श्रृंगार, ओंकारेश्वर में रुद्राभिषेक
कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव 24 अगस्त को
ढीमर समाज की बैठक संपन्न, सामाजिक एकजुटता को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय