बीजापुर
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में बीजापुर जनपद क्षेत्र के लिए सभी मतदान केंद्रों में मतदान जारी है. सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटरों की लंबी कतारें लगी है. स्थानीय सरकार चुनने ग्रामीण मतदाताओं में भारी उत्साह का माहौल है.
बीजापुर जनपद पंचायत क्षेत्र में 3 जिला पंचायत सदस्य, 11 जनपद सदस्य, 25 सरपंच एवं 64 पंच पदों के लिए अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं. गंगालूर, नैमेड़, ईटपाल, धनोरा, कोईटपाल,जैतालूर समेत विभिन्न मतदान केन्द्रों में महिला मतदाताओं में भी भारी उत्साह है. जागरुक मतदाताओं ने लोगों को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करने की अपील की है. वहीं नए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर खुशी जाहिर की.

More Stories
छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी जोरों पर, राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयास से बदली तकदीर, दो भाई फिर बने स्कूल के छात्र
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- ‘युवाओं की आड़ में अराजकता फैला रही कांग्रेस’