भिलाई
भिलाई में आईआईटी के वार्षिक उत्सव में बीते 9 नवंबर को हुए एक कार्यक्रम ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन यश राठी पर अश्लीलता और आपत्तिजनक बातें करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तीखी आलोचना शुरू हो गई।
सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) और एनएसयूआई ने इस घटना को लेकर प्रदर्शन किया। इन संगठनों ने कॉमेडियन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजयुमो की शिकायत पर जेवरा सिरसा पुलिस ने यश राठी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296 (अश्लील गाने गाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और यह कार्यक्रम के आयोजन और उसमें प्रस्तुत की गई सामग्री पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक
PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 जिला पंचायत CEO के तबादले, एक्का को SUDA का अतिरिक्त प्रभार