भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स क्षेत्र उद्यान में कदंब, बरगद और खिरनी के पौधे लगाए। पर्यावरण जागरूकता के लिए कार्य कर रही कटनी की झूलेलाल सेवा समिति के संजय खूबचंदानी और सदस्यों ने पौध-रोपण किया। समिति, द्वारा 5 से 12 जून तक पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें पॉलिथीन के उपयोग को कम करने के लिए लोगों को प्रेरित कर कपड़े के थैले वितरित किये जायेंगे। अभियान की शुरूआत के प्रतीक स्वरूप समिति सदस्यों ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। समिति सदस्य मोहित और साहिल भी साथ थे ।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण के लिए माखन नगर से आए पर्यावरण मित्र सर्वदेवेंद्र सिंह राजपूत, संदेश सिंह राजपूत, लोकेश यादव, मयंक साहू, सुपलक मीणा, अर्पिता यादव, निशि दुबे और महक वर्मा ने भी पौधे रोपे।

More Stories
एमपी किसानों के लिए बड़ी राहत: अब सरसों पर भी मिलेगा भावांतर, सोयाबीन की तरह सरकार देगी कीमत का अंतर
मजबूत होती आधी दुनिया: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी में महिलाओं की हिस्सेदारी 3 साल में ढाई फीसदी बढ़ी
इंदौर में एआई-सैटेलाइट मॉडल से तय होगी जमीन की दरें, प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है