मुख्यमंत्री चौहान ने दी भावभीनी विदाई
भोपाल
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अपने दो दिवसीय इंदौर और उज्जैन प्रवास के बाद आज इंदौर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रचंड को अंगवस्त्र पहना कर भावभीनी विदाई दी और उन्हें पोट्रेट भेंट किया।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुउषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक सर्वरमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, श्रीमती मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, अध्यक्ष युवा आयोग डॉ. निशांत खरे, अध्यक्ष अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम सावन सोनकर सहित जन-प्रतिनिधि, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
स्लीमनाबाद टनल का काम पूर्णता की ओर, शीघ्र ही रीवा जिले के खेतों को मिलेगा नर्मदा जल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने राज्य के मंत्रिगणों के साथ मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया निरीक्षण
स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं मीना दीदी