रायगढ़.
रायगढ़ जिले में जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों के दल का नहाने का वीडियो सामने आया है। हाथियों के इस दल में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। वन विभाग की टीम हाथियों के इस दल पर निगरानी बनाये हुए है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के तहत आने वाले लैलूंगा वन परिक्षेत्र में इन दिनों 29 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है।
लैलूंगा रेंज के आमापाली बीट में 29 हाथियों के दल का ड्रोन कैमरे का शुक्रवार दोपहर का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हाथियों का दल जंगल में बने एक मिट्टी के बांध में स्नान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण करने वाले जंगली हाथियों के मूवमेंट पर हाथी वन विभाग की टीम के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार निगरानी बनाये हुए हैं और जंगलों के रास्ते आवागमन करने वाले लोगों को हाथियों के विचरण क्षेत्र की जानकारी देते हुए उन्हें सावधानी बरतने की बात कही जाती है। साथ ही साथ गांव-गांव पहुंचकर गांव के ग्रामीणों को बस्ती के करीब हाथी आने पर उनसे दूरी बनाये रखने की भी बात कही जाती है ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जनहानि की घटना घटित न हो।

More Stories
कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल