भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाकुंभ मेला क्षेत्र प्रयागराज में संतजनों से सौजन्य भेंट की और शुभाशीष प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कार्ष्णि आश्रम (रमणरेती धाम) में कार्ष्णिपीठाधीश्वर गुरुशरणानंद जी महाराज एवं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न संतों का सान्निध्य भी प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जूनापीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज एवं स्वामी राघवाचार्य जी से भेंट कर उनका शुभाशीष प्राप्त किया।

More Stories
एमपी से मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, जयपुर जाना हुआ महंगा: युद्ध का असर, एयर टिकट 25% से ज्यादा बढ़े
छतरपुर के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म, ग्वालियर-उज्जैन में लू का अलर्ट, 20 शहरों में हीटवेव
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का असर! 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी, आदेश जारी