नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की शनिवार को अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर उस समय हत्या कर दी जब वह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में रात्रि गश्त पर था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय कांस्टेबल किरण पाल गोविंदपुरी थाने में तैनात थे।
उन्होंने कहा कि शनिवार तड़के एक गली से उनका शव बरामद किया गया जिस पर चाकू से वार के निशान थे। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

More Stories
संगठन विस्तार में जुटी BJP: मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों की नई सूची जारी, जानें किसे मिली जिम्मेदारी
रमजान में खूनी वारदात: सेहरी के वक्त मजाक पड़ा भारी, दोस्त ने दोस्त को मारी गोली
दिल्ली में नस्लीय टिप्पणी पर CM रेखा गुप्ता का कड़ा रुख, बोलीं- भेदभाव करने वालों को नहीं मिलेगी माफी