जांजगीर-चांपा
छत्तीसगढ़ में शादीशुदा आरक्षक शिव बघेल ने पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ शादी रचा ली. इस मामले की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई. जांच में आरक्षक का अमर्यादित आचरण पाया गया, जिसके बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने मामले में आरक्षक पर एक्शन लिया है. आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, रक्षित केन्द्र जाजगीर में आरक्षक शिव बघेल पदस्थ है. शिव बघेल का पहली पत्नी के रहने के बावजूद किसी अन्य महिला के साथ अफेयर था. आरक्षक के दूसरी शादी करने की शिकायत मिली थी. मामले में राजपत्रित अधिकारी से जांच कराई गई, जिसमें अमार्यादित आचरण करना पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है.

More Stories
RTI आवेदनों पर कल होगी लॉटरी: 1883 स्वीकृत, 26% आवेदन रिजेक्ट
दो चरणों में होगी देश की जनगणना: पहले मकानों का सर्वे, फिर लोगों की गिनती
नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात