भोपाल
राज्य शासन ने दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार वर्ष 2024 के लिये राज्य स्तरीय मूल्यांकन समिति गठित की है। यह समिति केन्द्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार कार्य करेगी।
गठित समिति के अध्यक्ष प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास होंगे। समिति के सदस्य सचिव संचालक पंचायत राज संचालनालय बनाये गये हैं। समिति के अन्य सदस्यों में आयुक्त मनरेगा, संचालक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संचालक महिला एवं बाल विकास, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य आजीविका मिशन, संचालक एसआईआरडी जबलपुर सदस्य के रूप में शामिल किये गये हैं। समिति के अन्य सदस्यों में संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उप संचालक (पंचायत) पंचायत राज संचालनालय, सुश्री रजनी पवित्रन ट्रांसफार्म रूरल इण्डिया और श्री अनुराग तिवारी अखिल भारतीय पंचायत परिषद शामिल हैं।

More Stories
जबलपुर में कॉन्स्टेबल ने वकील को पीटा, 14 दिन बाद FIR; वीडियो देखकर भी अफसर नहीं माने, हाईकोर्ट में याचिका
एमपी के 25 जिलों में लू का डबल अटैक, खजुराहो और धार में अधिक तपन, IMD ने जारी किया अलर्ट
भोपाल: जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा को ‘लोक संपर्क सम्मान’, विभाग में खुशी की लहर