शहडोल
कमिश्नर रीवा एवं शहडोल संभाग बीएस जामोद 9 अगस्त 2024 को रीवा तथा शहडोल संभाग के समस्त जिलों के विभिन्न कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व महा अभियान की समीक्षा, हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी, रक्षा बंधन पर्व तथा आगामी त्यौहारों पर चर्चा, एक पेड़ मां के नाम की प्रगति एवं समीक्षा, बाढ़ राहत,जर्जर आवास/दीवार/ढांचों के चिन्हांकन तथा उनको गिराने की प्रगति एव समीक्षा, हॉस्टल ,आश्रम निरीक्षण तथा प्रवेश की स्थिति, वर्तमान समसामयिक तथा अन्य विषयों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा हेतु निर्धारित समय तथा ऑनलाइन वीसी लिंक प्रथक से प्रदाय की जावेगी, तथा उक्त समीक्षा में समस्त संबंधित अधिकारी पूर्ण जानकारी के साथ सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।

More Stories
कम वर्षा की स्थिति में प्रत्येक जिले में आवश्यक तैयारी रखी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर अंडरग्राउंड मेट्रो में बड़ी तैयारी, ‘क्षिप्रा’ और ‘नर्मदा’ TBM एयरपोर्ट से BSF परिसर तक बनाएंगी सुरंग
MP Rail Update: रेल यात्री ध्यान दें, तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का बदलेगा रूट; जानें कब से