भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, हरसिंगार और कदंब के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ कुमारी कृतिका त्रिपाठी ने अपने जन्म-दिवस पर बहन सुरितिका और पिता दीपक त्रिपाठी के साथ पौध-रोपण किया। राजेश और श्रीमती रजनी कुनसरिया ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे लगाए, उनके परिजन भी साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सर्वअजय सोनी, राकेश अवधिया, अजय चौहान, राम अवतार दांगी, प्रदीप सिंह ठाकुर, अक्षत सिंह और सुभारती अवधिया भी पौध-रोपण में शामिल हुई।

More Stories
ग्वालियर में 17 फर्जी पासपोर्ट का खुलासा, एक मोबाइल नंबर और पते से बने दस्तावेज
विश्वरंग, भोपाल का आठवां संस्करण नालंदा, बिहार में 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक
MP BJP में संगठनात्मक फेरबदल, शिवराज डाबी बने सोशल मीडिया प्रभारी