रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई पर भारतीय जवानों की वीरता को नमन करते हुए कारगिल युद्ध के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री बघेल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस सिखाता है कि देश सबसे ऊपर है।
यह दिन हमें देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को अपने अदम्य साहस और शौर्य से विपरीत परिस्थितियों में भी घुसपैठियों से कारगिल को मुक्त कराकर झ्आॅपरेशन विजयझ् में सफलता प्राप्त की। इस गौरवशाली दिन की याद में हम हर साल कारगिल विजय दिवस मनाते है। यह देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रगट करने का दिन है।

More Stories
भिलाई में 9 महीने में 9,216 चालकों ने तोड़े ट्रैफिक नियम
दुर्ग में अचानकपुर के सरपंच देवानंद निलंबित, विकास कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न