भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव और पूर्व शहर अध्यक्ष स्व. अमित (राम) शर्मा के उज्जैन स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने स्व. शर्मा के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अमित शर्मा के पिता पूर्व पार्षद अशोक शर्मा से मिलकर ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि रविवार को अमित शर्मा का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मृतक के परिजन को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

More Stories
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अब तक सिर्फ 15.4 इंच बारिश, 42 जिलों में सामान्य से कम वर्षा; अगले 2 दिन भारी बारिश नहीं
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, दोनों परिवारों को कैटरर्स का कानूनी नोटिस; 15 दिन का अल्टीमेटम
पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, संथारा के बाद 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; आज उज्जैन में अंतिम संस्कार