बरगद, कदम्ब और महुआ के पौधे लगाए
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, कदम्ब और महुआ के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ हरियाणा के सुभाष चंद्र विश्नोई ने पौधे लगाए, जो भूमिगत जल को बचाने का संदेश देने साइकिल यात्रा पर निकले है। विश्नोई अब तक 22 राज्यों में 23 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए भोपाल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ पवन शर्मा, आनंद शर्मा और श्रीमती शकुंतला कुशवाहा ने अपने जन्मदिवस पर पौधे रोपे। पौधरोपण में इनके परिजन भी शामिल हुए।

More Stories
एनआईटीटीटीआर और उच्च शिक्षा विभाग (म.प्र) के बीच एमओयू
भोपाल में आज से BRICS संस्कृति सम्मेलन, 10 देशों के 100 से अधिक विदेशी मेहमान होंगे शामिल
किशोर कुमार केवल गायक नहीं, सम्पूर्ण कला संस्थान थे- राज्य मंत्री लोधी