भोपाल महापौर श्रीमती राय ने जन्म-दिवस पर किया पौध-रोपण
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम, आँवला और बरगद के पौधे रोपे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग पौध-रोपण में शामिल हुए। भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए, एम.एल. राय साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ कुमारी आराध्या ऊंटवाल और आर्यन विश्वकर्मा ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। मनोज ऊंटवाल, विकी ऊंटवाल, जगदीश विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, राकेश प्रजापति, श्रीमती अन्नपूर्णा विश्वकर्मा, फतेह सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह चौहान, सौरभ चौहान, सुपुष्पा चौहान और सुसरिता चौहान पौध-रोपण में शामिल हुई।

More Stories
महतारी वंदन योजना बनी प्रीति बैगा के परिवार का मजबूत सहारा
मध्यप्रदेश पुलिस की चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई
जबलपुर के दो लाख लोगों का इंतजार खत्म, रांझी में ₹45 करोड़ से बना 100 बेड का हाईटेक अस्पताल तैयार