वन शहीद दिवस को समर्पित है आज का पौध-रोपण
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौध-रोपण के क्रम में मौलका पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने आज का पौध-रोपण वन शहीद दिवस को समर्पित किया। उन्होंने वन भवन में राज्य वन शहीद स्मारक का लोकार्पण करने के बाद पौधा रोपा। वन मंत्री कुंवर विजय शाह, वन राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी तथा वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि वन और वन्य जीवों के संरक्षण में बलिदान देने वाले वनकर्मियों की स्मृति में 11 सितम्बर को वन शहीद दिवस मनाया जाता है।

More Stories
स्लीमनाबाद टनल का काम पूर्णता की ओर, शीघ्र ही रीवा जिले के खेतों को मिलेगा नर्मदा जल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उत्पादन से मूल्य संवर्धन तक : उद्यानिकी को नई ऊंचाई देने की तैयारी, किसानों की आय बढ़ाने पर नीति संवाद में मंथन
अटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव