रायपुर.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पांचवीं मंजिल से गिरकर मरीज की मौत हो गई। मामला तेलीबांधा थाने क्षेत्र का है। बताया जाता है कि मरीज मानसिक रूप से बीमार था। इस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना के पीछे की वजह क्या है। शाम को वो अस्पताल की पांचवीं मंजिल से गिर गया। काफी ऊंचाई से गिरने की वजह से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम राम बिसवाल (60 साल) था। वह ओडिशा का निवासी था। पुलिस अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। कहीं ये हादसा या सुसाइड तो नहीं है, सभी पहलुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
जनसमस्या निवारण शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, चेहरे पर आई खुशी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव