इंदौर
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। सितंबर में होने वाली परीक्षा अब अक्टूबर में रखी गई है। इसके चलते अभ्यर्थियों को राहत मिली है। आयोग ने 21 से 26 अक्टूबर के बीच पेपर रखे हैं। परीक्षा का नया शेड्यूल आयोग ने वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
अधिकारियों के मुताबिक मुख्य परीक्षा के लिए 6 अगस्त से 5 सितंबर तक अभ्यर्थियों को आवेदन करना होंगे। राज्य सेवा व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट आयोग ने शनिवार को घोषित किया है। राज्य सेवा में 110 पदों के लिए 3328 और वन सेवा में 14 पदों के अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
अब सोमवार को आयोग ने मुख्य़ परीक्षा को लेकर नया शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले 9 से 14 सितंबर के बीच पेपर रखे गए थे। इन्हें पचास दिन आगे बढ़ा दिया है। 21 से 26 अक्टूबर के बीच सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक अभ्यर्थी पेपर दे सकेंगे। इसमें सामान्य अध्ययन के चार, सामान्य हिन्दी व व्याकरण, हिन्दी निबंध व प्रारूप लेखन के पेपर होंगे।
6 अगस्त से अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
परीक्षा दस जिलों में करवाई जाएगी, जिसमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, छिंदवाड़ा, रतलाम, सागर, बड़वानी और बालाघाट जिले में केंद्र बनाए जाएंगे। आयोग के अधिकारियों के मुताबिक मुख्य परीक्षा में 6 अगस्त से अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन में त्रृटि सुधार के लिए 9 अगस्त से 7 सितंबर तक लिंक खुली रहेगी।
पूरा कर सकेंगे सिलेबस
परीक्षा कार्यक्रम में फेरबदल होने के अभ्यर्थियों को राहत मिली है। इसके चलते परीक्षा की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय मिलेगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि सिलेबस में 35-40 फीसद बदलाव हुआ है। कई विषय नए रखे गए है। इन्हें समझने और पढ़ने में समय लगेगा।

More Stories
AI के डर से नौकरी छोड़ खेती करना चाहता है 10 साल अनुभवी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जानें क्यों बढ़ी चिंता
NTA Exam Calendar 2026-27 जारी, JEE Main से CUET PG तक 14 परीक्षाओं की तारीखें घोषित
झारखंड में 4 नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर