नई दिल्ली
सरकार ने राज्यसभा को बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के विभिन्न विभागों, निकायों और संस्थानों में 4,846 पद रिक्त हैं।पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्रालय के विभिन्न विभागों, निकायों और संस्थानों में 7,759 नए पद सृजित किए गए हैं और 3,062 पदों पर पिछले पांच साल के दौरान संविदा के आधार पर नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि मंत्रालय के विभिन्न विभागों, निकायों और संस्थानों में रिक्तियां, नए पदों का सृजन और संविदा के आधार पर नियुक्तियां सामान्य एवं सतत प्रक्रिया है।

More Stories
AI के डर से नौकरी छोड़ खेती करना चाहता है 10 साल अनुभवी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जानें क्यों बढ़ी चिंता
NTA Exam Calendar 2026-27 जारी, JEE Main से CUET PG तक 14 परीक्षाओं की तारीखें घोषित
झारखंड में 4 नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर