जयपुर.
जयपुर रोड पर नौरंगदेसर के पास कल देर रात कार और पिकअप में हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री डूंगरगढ़ का एक परिवार बीकानेर में गमी में शामिल होकर देर रात वापस लौट रहा था।
नौरंगदेसर के पास श्री डूंगरगढ़ से आ रही पिकअप और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कल्याण दत्त, मनोज की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक मासूम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वही पूजा, निशा, गोपी, बुद्धप्रकाश और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों का पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है, जहां रमेश और पूजा की हालत नाजुक बनी हुई है।

More Stories
लखनऊ में 15 अगस्त से हाउस टैक्स OTS, ब्याज पर मिलेगी 100% छूट
लखनऊ में नौसेना शौर्य संग्रहालय तैयार, दो सप्ताह तक मुफ्त मिलेगा प्रवेश
UP Election 2027: मायावती का कमबैक प्लान बिगाड़ेगा अखिलेश-योगी का खेल? BSP ने कसी कमर