इंदौर
इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस गुजरात में दुर्घटना का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हुई है। इस दुर्घटना में 17 लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है।
रात को इंदौर से अहमदाबाद के लिए निकली थी बस
बताया जाता है कि गजराज ट्रेवल्स की यह बस कल रात को इंदौर से अहमदाबाद के लिए निकली थी। बस क्रमांक एआर 01/T 6915 बताया गया है।
दाहोद के पास हुआ हादसा
हादसा अलसुबह चार बजे दाहोद के पास हुआ है। इसमें बस चालक सहित 4 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लग्जरी बस का हादसा गोधरा दाहोद हाइवे पर गढ़चुंंदरी गांव के पास हुआ।
मृतकों में दो बच्चे भी शामिल
जानकारी के अनुसार मृतकों में दो बच्चे और एक महिला के साथ एक पुरुष शामिल है। दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। यह भी पता चला है कि मरम्मत के लिए सड़क के किनारे खड़ी एक अन्य बस से यह बस जा टकराई।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार