आबूरोड.
आबूरोड रेलवे स्टेशन पर रिटर्निंग रूम व आईआरसीटीसी के पीछे की दीवार के पास रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 साल है, उसका रंग सांवला, कद 5 फीट, सिर में छोटे-छोटे सफेद-काले मिश्रित बाल व हल्की बढ़ी हुई दाढ़ी- मूंछें हैं।
मृतक ने बंद गले की टी शर्ट व काले रंग की लोअर पहनी हुई है। प्रथम दृष्टया किसी पुरानी बीमारी एवं तेज गर्मी से मौत की संभावना बताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों की तलाश की जा रही है। आबूरोड रेलवे स्टेशन पर रिटर्निंग रूम व आईआरसीटीसी के पीछे की दीवार के पास मिला शव पुलिस ने मोर्चरी में रखवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। रेलवे पुलिस थानाधिकारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 साल, रंग सांवला, सिर में छोटे-छोटे सफेद-काले मिश्रित बाल व हल्की बढ़ी हुई दाढ़ी- मूंछें हैं।

More Stories
आदमखोर घोषित करने से पहले लेपर्ड पर कड़े नियम, अब वैज्ञानिक जांच अनिवार्य
यूपी बनेगा आयुष का ग्लोबल हब: सोवा रिग्पा और सिद्ध पद्धति की पढ़ाई शुरू होगी
यूपी सरकार का बड़ा कदम: श्रमिकों को मिलेगा कैशलेस इलाज और सस्ती हॉस्टल सुविधा