नई दिल्ली
एनसीआर के एक बार फिर एक और ओयो होटल में कांड हो गया। फरीदाबाद के मुजेसर स्थित ओयो होटल में शनिवार दोपहर एक युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह उत्तर प्रदेश के बरेली से अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने फरीदाबाद आया था। मुजेसर थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान बरेली निवासी 28 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। वह अविवाहित है और दो दिन पहले वह फरीदाबाद आया था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसने अपनी गर्लफ्रेंड को सेक्टर-22 स्थित एक ओयो होटल में मिलने के लिए बुलाया। बताया जा रहा है कि वहां दोनों ने बैठकर खाना खाया। इसके बाद अचानक शिवम ने तमंचा निकालकर खुद की कनपटी पर गोली मार ली।
होटल में गोली चलने की आवाज से वहां हड़कंप मच गया। शिवम की गर्लफ्रेंड ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची मुजेसर थाना पुलिस ने घायल हालत में शिवम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी दर्पण कुमार का कहना है कि घायल शिवम करीब दो साल पहले फरीदाबाद में ही रहता था। उस दौरान महिला से उसकी दोस्ती हुई थी। होटल में मिलने आई महिला विवाहित है, जबकि शिवम अविवाहित है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया
फरीदाबाद से सटे हरियाणा के पलवल शहर थाना क्षेत्र में रह रही एक नाबालिग लड़की से युवक ने दुष्कर्म करने के साथ उसकी वीडियो बना ली। साथ ही उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठता रहा। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया है कि नवंबर 2023 में उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।

More Stories
Toyota Hyryder का नया एडिशन लॉन्च, 27KM का माइलेज और खुद होती है चार्ज; जानें कीमत-फीचर्स
Apple Pay India Launch: 2026 के अंत तक भारत में दस्तक, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं; जानें क्या बदलेगा
Tata Sons में बड़ा बदलाव! चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा पद, AGM से पहले लिया बड़ा फैसला