प्रयागराज
शिक्षा निदेशालय में आग लग गई है. अभी तक आग दो कमरे में फैल चुकी है. फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच चुकी है. आग बुझाने की कोशिश जारी है. बताया जा रहा है कि जिन दो कमरों में आग लगी है वहां पर एडेड स्कूल से संबंधित फाइलें रखी थीं. जो जलकर राख हो चुकी है. इसके अलावा डिग्री कॉलेज से संबंधित आने वाले चिट्ठी-पत्र के जलने की बात सामने आई है.
जानकारी के मुताबिक आगजनी की घटना में एडेड स्कूल से जुड़ी हजारों फाइलें फाइलें जलकर राख हो गई हैं. इतना ही नहीं यहां प्रदेशभर के एडेड स्कूलों की फाइलें, जिनमें ट्रांसफर-पोस्टिंग, वित्तीय लेन-देन की फाइलें शामिल हैं, जल चुकी हैं. निदेशालय के कमरा नंबर 14 और 15 को आग ने पूरी तरह से अपनी चपेट में लिया था. आशंका जताई जा रही है कि इस आगजनी में करीब 5 हजार फाइलें जल चुकी है.

More Stories
झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये
दिल्ली में वकीलों के खिलाफ पुलिस जवानों का प्रदर्शन, ACP मनस्वी वशिष्ठ ने रखीं ये मांगें
लखनऊ में मृत इंजीनियर की नौकरी पाने की साजिश, एक नंबर पर मिले दो विवाह प्रमाणपत्र