नई दिल्ली
टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट आरती सिंह अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। उनकी शादी होने वाली है। हल्दी सेरेमनी हो चुकी है और 25 अप्रैल यानी दो दिन बाद वो नवी मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन दीपक चौहान संग सात फेरे लेंगी। आरती और दीपक की शादी बहुत ठाठ-बाट से नहीं हो रही है। उन्होंने स्पेशल दिन के लिए एक खास जगह को चुना है। दोनों इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लेंगे। इस दौरान आरती के करीबी, उनका भाई कृष्णा अभिषेक, उनकी वाइफ कश्मीरा शाह और मामा गोविंदा भी शामिल होंगे। कश्मीर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि वो आरती की शादी में गोविंदा के आने की उम्मीद है और वो अपने 'ससुर' से मिलने के लिए एक्साइटेड हैं।
कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा का कहना है कि ननद आरती सिंह की शादी में कड़वाहट से आगे बढ़ने और री-यूनियन का मौका है। उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि वो हम पर गुस्सा हों, लेकिन वो आरती पर गुस्सा नहीं हैं। और ये कृष्णा की शादी नहीं है। अगर वो हमारी शादी में नहीं आ रहे होते तो समझ जाते कि वो हमसे नाराज हैं, लेकिन आरती दिल से चाहती है कि गोविंदा उनकी शादी में शिरकत करें। मैं उनसे रिक्वेस्ट करूंगी कि वो आरती के लिए आएं और हमारा गुस्सा उस पर ना निकालें।'
कश्मीरा ने ये भी कहा कि अगर गोविंदा आते हैं तो उनका गर्मजोशी से स्वागत होगा। वो बोलीं, 'ये परिवार के लिए खुशी का अवसर है और हम अपनी बांहें फैलाकर उनका वेलकम करेंगे। मैं उनकी बहू हूं। मैं शादी में अपने ससुर से मिलूंगी। उनके पैर छूकर आशीर्वाद लूंगी। हमारे बीच जो हुआ, उससे आरती का कोई लेना-देना नहीं है। ये चीजें एक परिवार में होती हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम एक-दूसरे से प्यार नहीं करते।'
आरती ने कहा- वो मेरे चीची मामा हैं
इससे पहले आरती सिंह ने पिंकविला से बात करते हुए खुलासा किया ता कि गोविंदा भी शादी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा था, 'ये शादी प्यार से भरी होने वाली है, क्योंकि पूरा परिवार एक छत के नीचे आएगा। वे सभी मुझे आशीर्वाद देने के लिए वहां मौजूद रहेंगे। मुझे खुश देखकर गोविंदा मामा बहुत खुश हैं। इससे मुझे बहुत खुशी होती है। मुझे बस इतना पता है कि वो मुझे अपना आशीर्वाद देने आ रहे हैं। वो मेरे चीची मामा हैं।'

More Stories
राम गोपाल वर्मा ने कियारा के बिकिनी लुक पर फिर किया विवादित बयान, दी सफाई
इंडिया में बनी स्टार, खामेनेई की मौत के बाद ईरान लौटना चाहती हैं मंदाना करीमी, बोली- धोखा हुआ
इब्राहिम को करीना ने कहा “हैपी बर्थडे बिग ब्रो”, बुआ सबा ने दी दिल छू लेने वाली दुआ