जालौर
जालोर जिले में शनिवार देर रात मौसम का मिजाज बदलने से आहोर क्षेत्र के थावंला गांव में तीन मकानों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में मकानों में दरारें आ गईं, पानी की टंकियां फट गईं और बिजली मीटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार, बिजली गिरने की यह घटना उमेश कुमार पुत्र भावाराम, छगनलाल पुत्र जवानाराम और गिरधारीलाल पुत्र मुफाराम के मकानों पर हुई। गिरधारीलाल के मकान की छत पर रखी प्लास्टिक की टंकी फट गई, जबकि अन्य दो घरों में भी दीवारों में दरारें आ गईं और विद्युत मीटर व घरेलू उपकरण जल गए। घटना के बाद तहसील प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: 'विधायक जयकृष्ण पटेल पर कार्रवाई राजनीतिक षड्यंत्र', बातचीत में बोले सांसद रोत; साजिश की बात कही
शनिवार को जिलेभर में करीब 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चली, जिससे तापमान में गिरावट आई। देर रात करीब 2 बजे आधे घंटे तक रुक-रुक कर 7 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं रविवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे।

More Stories
अमित शाह 16 अगस्त को अलवर दौरे पर, ₹250 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे शिलान्यास; मेडिकल कॉलेज भवन का उद्घाटन भी
हाईवे किनारे निर्माण पर बड़ा प्रतिबंध! 40 मीटर दायरे में लैंड कन्वर्जन पर रोक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नोटिफिकेशन जारी
UP Cabinet का बड़ा फैसला, 6 जिलों को मिलाकर बनेगा प्रयागराज-चित्रकूट विकास प्राधिकरण; NCR जैसी होगी तरक्की