विदिशा
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर को विदिशा-रायसेन लोकसभा सीट से अपना नामांकन जमा करेंगे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव की भोपाल में नामांकन रैली निकाली गई। रैली में कार्यकर्ता बाला साहेब ठाकरे का पोस्टर लेकर पहुंचे। रैली में आम आदमी पार्टी, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) समेत इंडी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।
नामांकन के लिए जाने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि, 'मैं सौभाग्यशाली हूं कि भाजपा ने, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने मुझे विदिशा की जनता की सेवा करने का फिर एक बार अवसर दिया है। जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है। मैं अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ जनता की सेवा, क्षेत्र का विकास और अपने देश के लिए काम करने का प्रयास करूंगा।'
इससे पहले विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अपने आवास पर पूजा की। विदिशा की जनता के लिए उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया।
उन्होंने लिखा कि, 'विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के बहनों-भाइयों, भांजे-भांजियों! मैंने अपनी संपूर्ण क्षमता से आपकी सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने आपकी सेवा का सौभाग्य प्रदान किया है। आज भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर रहा हूं। इस अवसर पर आपका स्नेह, सहयोग और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिले; यही प्रार्थना है।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन