रामल्लाह
इजरायल और फिलिस्तीन में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। रविवार तड़के इजरायल की नई बस्तियों में बसने वालों ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक के फिलिस्तीनी गांवों पर हमला किया। फिलिस्तीनी अधिकारियों ने दावा किया कि इस दौरान इजरायली सेटलर्स ने दो मस्जिदों में आग लगा दी और इमारतों पर बदला लेने के स्लोगन लिखे। यह हमला शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद हुआ है, जिसमें इजरायली सेटलर्स की भीड़ के नाब्लस इलाके के दक्षिण पश्चिम में स्थित ताल गांव में घुसपैठ की थी। इस दौरान हुई झड़पों में चार फिलिस्तीनी और दो इजरायली सैनिक मारे गए थे।
इजरायल-फिलिस्तीन में झड़पें तेज
फिलिस्तीनी अधिकारियों ने दावा किया कि इजरायली सेटलर्स का सामना करने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकले, जिनके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर हमले किए। संयुक्त राष्ट्र और फिलिस्तीनी प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, इस साल इजरायली हमले में दर्जनों फिलिस्तीनी मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं। हालांकि, इजरायल ने फिलिस्तीनी गांवों पर सेटलर्स के हमलों का खंडन किया है और उसे अपनी जमीन बनाया है। इजरायल का दावा है कि फिलिस्तीनियों ने अवैध रूप से उनकी जमीन पर कब्जा किया है।
नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में सैन्य तैनाती बढ़ाई
शुक्रवार की इस घटना के बाद, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उस इलाके में और सैनिक तैनात करने का आदेश दिया और कहा कि सुरक्षा बढ़ाने के लिए और बस्तियों को मंजूरी दी जाएगी। इजरायल में इसी साल अक्तूबर में चुनाव होने हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नेतन्याहू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस बीच इजरायल के वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच समेत कई नेताओं ने वेस्ट बैंक पर कब्जा करने की मांग की है।
फिलिस्तीनियों ने क्या बताया?
नाब्लस के दक्षिण-पूर्व में स्थित कुसरा गांव की परिषद के प्रमुख अब्देल अजीम वादी ने कहा कि बसने वालों ने रविवार तड़के उनके गांव में हाल ही में बनी एक मस्जिद में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने दीवारों पर हिब्रू भाषा में नारे लिखे, जिनमें 'यहूदी बदला' और 'ताल' के पास मारे गए इज़राइलियों में से एक का नाम शामिल था। उन्होंने बताया, "गांव को 2011 से बार-बार हमलों का सामना करना पड़ा है, और युद्ध के बाद से ये हमले बढ़ गए हैं।"
यहूदी बस्तियों को बड़े पैमाने पर अवैध माना जाता है
ज्यादातर देश और संयुक्त राष्ट्र की संस्थाएं वेस्ट बैंक में यहूदी बस्तियों को अवैध मानती हैं जबकि फिलिस्तीनी गाज़ा, वेस्ट बैंक और पूर्वी यरूशलेम में एक स्वतंत्र देश बनाना चाहते हैं। हालांकि, इजरायल इन दोनों का विरोध करता है। अक्टूबर 2023 में गाजा पर काबिज हमास आतंकियों के खिलाफ इजरायल के युद्ध में इलाक को भारी नुकसान पहुंचा है। इजरायल-हमास युद्ध में गाजा के करीब 60000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

More Stories
ब्राजील ने ठुकराया अमेरिकी अधिकारियों का वीजा, चुनाव को लेकर बढ़ा विवाद
वेस्ट बैंक में बड़े सैन्य अभियान की तैयारी, नेतन्याहू का बड़ा ऐलान
ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत छिपाने के आरोपों में घिरा ट्रंप प्रशासन