जम्मू-कश्मीर के 11 उम्मीदवारों ने पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023

श्रीनगर
जम्मू एवं कश्मीर से ग्यारह उम्मीदवारों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा पास की है, जिसके परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए।

यूपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इस साल की सिविल सेवा परीक्षा में 1,016 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश के आदित्य श्रीवास्तव ने चयन सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया।

डोडा जिले की चौबीस साल की अनमोल राठौड़ ने परीक्षा में सातवीं अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) हासिल की है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा (जेकेसीएसई) 2022 में भी टॉप किया था और वर्तमान में जम्मू में राजस्व प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण ले रही हैं।

अनमोल ने कहा कि उन्होंने कुछ मॉक टेस्ट और यूपीएससी मेन्स टेस्ट सीरीज़ को छोड़कर अपनी पढ़ाई अपने घर से पूरी की।

उन्होंने कहा, "मैंने ऑनलाइन उपलब्ध सामग्री का उपयोग कर खुद ही तैयारी की। मैं कहूंगी कि इस क्षेत्र के युवाओं में बहुत क्षमता है, बशर्ते उनकी ऊर्जा सही दिशा में हो।"

एक अन्य उम्मीदवार, कठुआ जिले के अर्जुन गुप्ता ने चयन सूची में 32वीं रैंक हासिल की है।

श्रीनगर जिले के मनन भट्ट ने इस साल 88वीं रैंक हासिल की। उन्होंने पहले भी 231 रैंक हासिल कर सिविल सेवा परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया था। वर्तमान में भट्ट तेलंगाना कैडर में एक आईपीएस अधिकारी हैं।

जम्मू के हरनीत सिंह सूदन ने 177, मोहम्मद हारिस मीर ने 345, मोहम्मद फरहान सेह ने 369, अपराजिता आर्यन ने 381, गुलाम माया दीन ने 388, सुवन शर्मा ने 412, सीरत बाजी ने 516 और दिनेश कुमार ने 1003 रैंक हासिल की है।

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।