जोधपुर.
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार सुबह अशोक उद्यान से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। वे मॉर्निंग वॉक पर गणमान्य लोगों और मित्रों से मिले। सभी को नवरात्रि और नववर्ष विक्रम संवत 2081 की शुभकामनाएं दीं। केन्द्रीय मंत्री का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने मोहिनी योग कला संस्थान के सदस्यों के साथ योग प्राणायाम किया।
उन्होंने प्राकृतिक ज्यूस का आनंद लिया। शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। शेखावत ने प्रधान चुनाव कार्यालय में भारत माता की पूजा अर्चना की। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नववर्ष विक्रम संवत 2081 की शुभकामनाएं दीं।

More Stories
राजस्थान में पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, सीकर-जैसलमेर में दफ्तर बंद
युवक को चलती बाइक में जहरीले सांप ने डसा, सीट के नीचे छिपा था ‘सॉ-स्केल्ड वाइपर स्नेक’
राजस्थान में आतंकी धमकी से हड़कंप: पासपोर्ट दफ्तरों को ‘गैस बम’ से उड़ाने की चेतावनी