भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोला रोड स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के स्टॉपेज प्रारंभ होने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के पश्चात खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेड़ापति हनुमान लोक के चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। खेल युवक कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेड़ापति लोक के निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनेक श्रद्धालुओं से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव को पुजारी और श्रद्धालुओं द्वारा सम्मान स्वरूप गदा भी भेंट की गई।

More Stories
नोटिस के बाद भी हाई कोर्ट नहीं पहुंचीं पन्ना कलेक्टर, अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
भोपाल में 2.5 साल से चल रहा था कच्ची शराब का खेल, ड्रोन ने खोली 12 भट्टियों की पोल
बुनियादी ढांचे, कृषि विस्तार और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण को नई गति देने के उद्देश्य से लगभग 13 हजार 790 करोड़ रूपये की स्वीकृति