अजमेर/जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की अनुशंसा पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 7.65 करोड़ रूपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें 2 करोड़ रूपए की राशि विधायक कोष एवं 5.65 करोड़ रूपए के कार्य अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा करवाए जाने हैं। इस राशि से सड़क एवं अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे।
नौसर घाटी मुख्य मार्ग से कोटड़ा मुख्य मार्ग वाया प्राइवेट बस स्टैण्ड तक 1.80 करोड़ रूपए लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह प्राधिकरण द्वारा पंचशील नगर ए ब्लॉक व ए ब्लॉक की विभिन्न सड़कों का निर्माण 3.85 करोड़ रूपए लागत से कराया जाएगा।

More Stories
योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, छात्राओं को स्कूटी और नए एक्सप्रेसवे मंजूर
झालावाड़ में 5500 घरों पर लगेंगे मुफ्त सोलर प्लांट, मिलेगी बिजली राहत
‘नए भारत’ के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेलाः मुख्यमंत्री