तिमारपुर में सिगरेट जलाने के लिए माचिस नहीं देने पर दो किशोरों ने युवक की चाकू मारकर कर दी हत्या

नई दिल्ली
उत्तर दिल्ली के तिमारपुर इलाके में सिगरेट जलाने के लिए माचिस नहीं देने पर दो किशोरों ने कथित तौर पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी किशोरों को पकड़ लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को तिमारपुर पुलिस थाना में चाकूबाजी की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एम. के. मीणा ने बताया, ‘‘मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने पाया कि एक ऑटोरिक्शा के अंदर और उसके आसपास खून फैला हुआ है।'' उन्होंने बताया कि घायल को हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया। डीसीपी ने बताया कि अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए।

मीणा ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और दो किशोरों की पहचान की गई जिन्हें रविवार को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया, ‘‘अपराध में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया गया है।'' डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान एक किशोर ने बताया कि उन्होंने पीड़ित से सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगी थी, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया था, जिसे लेकर बहस हुई थी। उन्होंने बताया कि बहस बढ़ने पर एक किशोर ने पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से दोनों फरार हो गए। मीणा ने बताया कि मामले में पकड़े गए दोनों किशोरों में से एक पहले भी एक अन्य जघन्य अपराध में संलिप्त था।

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।