सीवान में ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों समेत परिवार के पांच लोगों की मौत

सीवान
सीवान में ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों समेत परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास हुई। मंगलवार सुबह गेहूं कटनी करके दो महिलाएं अपने बच्चों को लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान तीनों बच्चे रेल की पटरी पर चले गए। दोनों को बचाने के लिए महिलाएं भी दौड़ीं तभी अचानक आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में पांचों आ गए।

कुछ लोग पारिवारिक कलह की बात कह रहे
हादसा इतना भीषण था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही रेलवे की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि, कुछ लोग इसे सुसाइड भी बता रहे हैं। इनका कहना है कि पारिवारिक कलह के कारण दोनों महिलाएं अपने बच्चों के साथ ट्रेन के सामने आ गईं। मरने वालों की पहचान श्रीमती देवी (35), नीतू देवी (28) और इनके बच्चों के रूप में हुई। इनमें एक बच्चे की उम्र दस साल थी। वहीं दो बच्चियों की उम्र सात और पांच साल थी।

मुआवजे को लेकर हंगामा कर रहे परिजन
घटना के बाद मुड़ियारी पंचायत के मुखिया अजय भास्कर चौहान ने बताया कि रेलवे लाइन किनारे ही इन लोगों का घर है। और, हमेशा आने परिवार के साथ रहते हैं। और आज गेहूं काट कर अपने परिवार के साथ घर वापस जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर मुआवजा की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन जब तक पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं दिलवाते हैं तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।