नईदिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ताओं की पुरानी पीढ़ी हो या नई पीढ़ी, उनकी कड़ी मेहनत और परिश्रम ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है।
पीएम मोदी ने हरियाणा के कार्यकर्ताओं के हंसमुख स्वभाव और मुश्किल परिस्थितियों में भी गंभीर मुद्दों को हल्के-फुल्के अंदाज में प्रस्तुत करने की क्षमता की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ताओं की यह क्षमता कि वे गंभीर से गंभीर बात को भी बहुत ही समझदारी, तर्क और विनोदी लहजे में हल्के-फुल्के अंदाज में कह सकते हैं, यह केवल हरियाणा से ही सीखा जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो मतदान केंद्र जीतता है, वह चुनाव जीतता है… इसका पूरा आधार उन लोगों का झूठ है जो हमारे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

More Stories
सिंधु नदी पर भारत का बड़ा दांव, लद्दाख में बना रॉक चेक डैम; पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स-फ्री
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में कुंभ की तैयारियों में तेजी, संतों और धार्मिक संस्थाओं के लिए भूमि आवंटन शुरू