हरियाणा
हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। इस बीच पेरिस ओलंपिक में झंडे गाड़ चुकी भारत की पिस्टल क्वीन मनुभाकर को बड़ी जिम्मेदारी चुनावों में मिली है। चुनाव आयोग ने उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव में ब्रांड अम्बेस्डर चुना है। उन्हें झज्जर जिले का ब्रांड अम्बेस्डर बनाया गया है। जिसका एक वीडियो भी चुनाव आयोग ने जारी किया है। चुनाव आयोग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मनु भाकर वीडियो जारी किया है।
वीडियो में मनु भाकर झज्जर जिले वासियों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील कर रहीं हैं। इसके साथ मनु ने बताया हमारा लक्ष्य है कि झज्जर जिले शत प्रतिशत मतदान हो। उन्होंने बताया कि मैं स्वयं भी वोट करने अपने गृह जिले के बूथ पर 5 अक्टूबर को आएंगी। पेरिस ओलंपिक में 2 ब्रांज मेडल जीतने वाली मनु को झज्जर डीसी शक्ति सिंह ने ब्रांड अम्बेस्डर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए नियुक्त किया है। हालांकि देखना होगा इस विधानसभा चुनाव में मनु की अपील का कितना असर आम जन मानस पर पड़ेगा।

More Stories
वीबी-जी राम जी में उन्नत फेस ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च
फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस
पीयूष गोयल ने खारिज की ‘इक्वल ब्लेम’ थ्योरी, बोले- 17% आबादी के बावजूद भारत का उत्सर्जन 3% से कम