इंदौर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को इंदौर आएंगी। तीन दिन में इंदौर का उनका यह दूसरा दौरा है। कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका सुबह करीब 11.30 बजे इंदौर पहुंचेंगी। दोपहर 12 बजे मांगलिया में जनसभा को संबोधित करेंगी। यहां से खातेगांव के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगी।
वहां दोपहर दो बजे से सवा तीन बजे तक सभा संबोधित करने के बाद इंदौर लौटेंगी। शाम पांच बजे से छह बजे तक इंदौर के क्षेत्र क्रमांक एक में रोड शो में शामिल होंगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ भी उनके साथ होंगे। शाम को विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

More Stories
भोपाल में आज फिर एकजुट होंगे व्यापारी, गांधीवादी तरीके से करेंगे सीलिंग कार्रवाई का विरोध
RSS के शताब्दी वर्ष में ग्वालियर में युवा संवाद, राष्ट्रबोध और नेतृत्व पर होगी चर्चा
MP में बारिश का कोटा 68% पूरा, भोपाल-उज्जैन समेत कई संभागों में आज तेज बारिश का अलर्ट