भालूमाड़ा
दिनांक 23.08.2024 को ग्राम बमहनी निवासी फरियादी की रिपोर्ट पर कि उसकी १३ वर्षीय किशोरी घर से बिना बताये कहीं चली गई है , किशोरी के नाबालिग होने से पुलिस चौकी फुनगा थाना भालूमाड़ा में अपराध क्रमांक 316 /24 धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता का क़ायम कर विवेचना में लिया जाकर पता तलाश शुरू किया गया । पता तलाश के दौरान आज दिनांक 26.08.2024 को अपहृत १३ वर्षीय किशोरी को दस्तयाब कर माता पिता को सुपुर्द किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी फुनगा उप निरीक्षक सुमित कौशिक, सहा. उप निरी. कोमल अरज़रिया , आरक्षक 371 मोतीराम सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही है ।

More Stories
भोपाल के जंगलों से गुजरेंगी 60 मीटर चौड़ी सड़कें, बाघों के मूवमेंट पर मंडराया खतरा
युवा वर्ष 2027 में लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियों की उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई दिशा
रबी सीजन और दीपावली के लिये निर्बाध विद्युत आपूर्ति करें सुनिश्चित : ऊर्जा मंत्री तोमर